सड़क जाम से मतदान प्रभावित, ट्रक हादसे के बाद बवाल
झरिया । सोमवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के लिलोरी पथरा में कोयला लोड ट्रक ने एक 9 वर्षीय बच्ची मुस्कान कुमारी को कुचल दिया । जिससे बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और झरिया – बलियापुर मुख्य मार्ग स्टेशन रोड डीएवी स्कूल के समीप शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगें । मुस्कान बिहार के शेखपुरा की रहने वाली थी और यहां अपने मामा सुदामा महतो के पास रहकर पढ़ाई करती थी । ज्ञात हो कि धनबाद नगर निगम चुनाव जारी है । इस दौरान हंगामा हो गया, जब डीएवी उच्च विद्यालय परिसर में मतदान हो रहा था । वहीं बूथों के समीप सड़क जाम हो गया । बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के समीप वाला सड़क जाम होने से मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित हुई और मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, देर रात झरिया थाना क्षेत्र के बालूगद्दा में अवैध कोयला लोड एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन अवैध कोयला लदे ट्रकों को पकड़ लिया। सोमवार सुबह गुस्साए लोगों ने डीएवी उच्च विद्यालय के पास झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम के कारण मतदान केंद्रों तक पहुंच बाधित हो गई, जिससे कई बूथों पर मतदान प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ये है मामला,,,,,
स्थानीय लोगों के अनुसार घनुडीह ओपी क्षेत्र में चल रहे कुजामा आउटसोर्सिंग कंपनी से अवैध कोयला लोड़ 18 चक्का ट्रक भागने के क्रम मे बालुगद्दा स्थित अपने घर के बाहर में सोए हुए लगभग 9 वर्षीय बच्ची मुस्कान कुमारी को रोंदते हुए चलते बना, हादसे में बच्ची की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मुस्कान बिहार के शेखपुरा की रहने वाली थी और यहां अपने मामा सुदामा महतो के पास रहकर पढ़ाई करती थी, वहीं घटना से बालूगद्दा स्थित स्थानीय लोगों में पुलिस सीआईएफ व बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है ।
