निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । इंडोर स्टेडियम में भगवान बिरसा मुंडा कप 2025 – 5वां झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैम्पियनशिप
का सफल और भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल, पूर्व नगर अध्यक्ष, जामताड़ा विशिष्ट अतिथि विनोद दारूका, पूर्व वार्ड कमिश्नर, दुमका शिव कुमार दारूका, पूर्व अध्यक्ष, विशु्त्री, धनबाद संदीप कुमार बमबम, सचिव, कुश्ती संघ डॉ. चंचल भंडारी, संरक्षक, झारखंड सीलिंग शॉट संघ संतोष कुमार, जिला सचिव, दुमका,संजीव सिंह, जिला सचिव, जामताड़ा, सूरज कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष, झारखंड गुलेल संघ ने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।


मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने आपने संबोधन में कहा
“गुलेल का खेल हमारी मिट्टी और परंपरा से जुड़ा हुआ प्राचीन खेल है। यह खेल अब केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे खिलाड़ी लगातार अपना परचम लहरा रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा झारखंड स्लिंगशॉट संघ के महासचिव डॉ. भास्कर चंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी वर्ष 2026 में गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय स्लिंगशॉट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मंच संचालन रौनक राज द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सोना दत्त, आर्यन देवासी, खुशबू, एनीमा सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *