रामावतार स्वर्णकार
इचाक । करियातपुर पंचायत के पूर्व मुखिया और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार मेहता (उम्र करीब 58 वर्ष) पिता पूर्व मुखिया स्व. झल्लू महतो का आकस्मिक निधन सोमवार की रात हृदय गति रुक जाने से हो गई। वे पिछले एक वर्ष से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। पुत्र निशांत कुमार मेहता ने बताया कि सोमवार की संध्या करीब 7 बजे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब 9:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिवाली का रौनक फीका हो गया। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव मातम में डूब गया। सुनील कुमार मेहता 2015 से 2021 तक ग्राम पंचायत करियातपुर के मुखिया रहे। वे पत्रकार, समाजसेवी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष और वन बंधु एकल विद्यालय समिति के प्रखंड अध्यक्ष रहकर समाज का सेवा किया। वे अपने बेवाक अंदाज और प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते थे। वे अपने पीछे पत्नी पूर्व मुखिया गीता देवी दो पुत्र और एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इधर घटना के बाद स्व. मेहता के पैतृक आवास पर आने जाने वाले लोगों का तांता लग गया। खबर सुनकर मंगलवार को क्षेत्र की सांसद सह महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, जिप सदस्य कुमकुम देवी, कांग्रेस नेत्री रेणु कुमारी समेत कई लोग पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और शोक संतप्त परिवार का ढाढस बंधाया। उनका अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्ति धाम में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र निशांत कुमार ने दिया। शव यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, ओम प्रकाश मेहता, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, सचिव नंद किशोर मेहता वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, युवा नेता गौतम कुमार, पूर्व प्राचार्य कुमार केशव, मुखिया अशोक कप्परदार, मोदी कुमार, सुभाष सोनी, जयनंदन मेहता, जयनारायण मेहता, इंद्रदेव मेहता, अशोक यादव, रघुनंदन मेहता, सुभाष सोनी, राजेंद्र रवि, दयानंद मेहता, अविषेक कुमार, अशोक मेहता, बीरबल मेहता, संजय मेहता समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
