निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन करमाटाड़ प्रखंड के सारजोमडीह खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीण परिवेश में खेल के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाते हुए कई टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक सह भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह आयोजन युवाओं को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। खेल न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता है। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मिश्रा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। वही हरिमोहन मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित गांव के मांझी हाड़म और अन्य बुद्धिजीवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा के मार्गदर्शन में दुमका लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी स्थानीय स्तर पर विजयी होंगे, वे आगे दुमका संसदीय क्षेत्र स्तर पर भाग लेंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे और वहाँ से चुने गए प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।यह अवसर न केवल खिलाड़ियों के लिए एक मंच है, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम भी है। हरिमोहन मिश्रा ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली में होने वाले समापन समारोह में विजेता टीमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जो कि खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण होगा। ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने की मांग की। खेल मैदान में उमड़ी भीड़ और युवाओं का उत्साह यह दर्शाता है कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिल रही है। मौके पर कई गांव के मांझी हाड़ाम शंकर हेंब्रम, नेपाल सोरेन, राम मुर्मू ,अर्जुन टुडू ,भीम हेंब्रम, दुबय हेंब्रम,बाबुधन टुडू, रमेश टुडू, हरलाल टुडू , गणेश किस्कू ,रविनाथ किस्कू, जुदोश हांसदा, बाबुजन हेंब्रम, सुशील हेंब्रोम सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *