कुमार अजय
क्लब के कप्तान अमन कुमार ने पार्षद को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया
क्लब के द्वारा स्थानीय पत्रकार को भी शॉल व मोमेंटो से सम्मानित किया
कतरास । ॐ स्पॉटिंग क्लब के द्वारा आयोजित स्व अशोक कुमार निषाद व द्वारिका प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच में आर्यन क्लब लोयाबाद बनाम न्यू सनराइज क्लब रेगुनी (धनबाद) के बीच मुकाबला हुआ।कड़ी मुकाबला के बीच मध्यांतर के बाद आर्यन क्लब ने गोल से बढ़त बना कर ट्रॉफी पर कब्जा बनाया।मुख्य अतिथि के बतौर टुंडी विधायक सह सतारूढ़ के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा हर साल की भांति इस वर्ष भी खेल में खिलाड़ी व दर्शक में उत्साह कम नहीं हुई। आज की युग में लोग मोबाइल के ज्यादा ध्यान जा रहा है।जीवन में खेल
बहुत महत्वपूर्ण है।इससे शरीर स्वास्थ्य भी रहता है।अतिथियों ने विजेता टीम व उपविजेता को नगद व बड़ा चमचमाती ट्रॉफी को प्रदान किए।मंच पर तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी, छोटू सिंह, अजय सिंह,रंजित प्रसाद,अनिल केवट, गोपी निषाद,शंकर मल्लाह लोग मौजूद रहे। फुटबाल टूनामेंट आयोजन में क्लब के सदस्य में राजू मल्लाह, गणेश निषाद, प्रेमन कुमार, चक्रधारी महतो,दिलीप निषाद, सुनील निषाद,कन्हैया निषाद,विक्रम कुमार,सूरज कुमार, पप्पू कुमार,नागेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, बबलू कुमार, कृष्णा कुमार, अशोक कुमार, रामा अयोध्या ,बंटी कुमार,आयुष कुमार सहित सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम के पूर्व महिला टीम के द्वारा प्रदर्शनी खेल हुई।सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।क्लब के द्वारा स्थानीय पत्रकार को शॉल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का समापन झंडा उतारकर की गई।
