रामावतार स्वर्णकार
इचाक । युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मेरा युवा भारत हजारीबाग के तहत प्रखंड के करियतपुर गांव स्थित पारडी टांड़ में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गया। प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, लॉन्ग जंप, रस्सीकूद और दौड़ प्रतियोगिता में बरही, पदमा, चौपारण और इचाक के प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया। परिणाम स्वरूप फुटबॉल में बिरसा क्लब करियातपुर ने मौर्य वंश क्लब को पेनल्टी शूट में 3:1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं 400 मीटर बालक दौड़ में आनंद कुमार प्रथम, साजन कुमार द्वितीय और सरोज कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया, तो 200 मीटर के बालिका दौड़ में सानिया कुमारी प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय, और मधु कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया रस्सी कूद में सानिया प्रथम, अंजलि द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में आनंद कुमार प्रथम, सुभाष कुमार द्वितीय और मोहित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी में लक्ष्मीबाई क्लब करियातपुर ने झांसी क्लब को हराकर किताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं बनाता बल्कि ये अनुशासन का भी प्रतिबिंब है। खेल आपसी एकता और सौहार्द को भी कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हमें खेल में समानता की भावना रखनी चाहिए। मुखिया मोदी कुमार ने कहा कि स्वस्थ और सुंदर काया के लिए भौतिक खेल जरूरी है। आजकल बच्चे मोबाइल गेम के चक्कर में पढ़कर अपना भविष्य और स्वास्थ्य दोनों खराब करने पर तुले हैं। इसे रोकना जरूरी है। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने भी खेल के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व स्वयंसेवक गुलशन कुमार कर रहे थे। मंच संचालन बबलू कुमार ने किया। मौके पर वार्ड सदस्य सुनील कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, चंदन कुमार, रेफरी गौतम कुमार, सुभाष कुमार, आनंद कुमार, विनोद कुमार, अभिषेक कुमार, अन्नू रजक समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *