सोशल मीडिया बना माध्यम
स्कूल संचालक पर लगा लापरवाही का आरोप
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के चंदा चौक स्थित विद्यासागर कोचिंग सेंटर से बुधवार को अहले सुबह एक किशोर अचानक गायब हो गया। संचालक ने जब बच्चा को हॉस्टल में न देख खोजबीन शुरू कर दिया । इसके बाद हॉस्टल और आसपास में खलबली मच गई। शिक्षक और संचालक ने किशोर की खोज अगल-बगल किया परंतु कहीं उसका पता नहीं चला इसके बाद किशोर की भागने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई। छात्र के नही मिलने पर हॉस्टल प्रबंधन ने इसकी सूचना सोसल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया। इसी बीच भागा हुआ विद्यार्थी दारु थाना क्षेत्र के पेटो गावँ पहुंच गया। पेटो गाव के लोगों ने बच्चा से पूछताछ किया और अपने पास रखकर इसकी सूचना ग्रुप में डाल दिया। पूछताछ में बच्चा ने अपना नाम शिवम कुमार बताया। इसके बाद पेटो के ग्रामीणों ने हॉस्टल के संचालक रवि शंकर कुमार मेहता से फोन पर बात कर बच्चा को सही सलामत सौंप दिया। इसके बाद संचालक रविशंकर कुमार मेहता ने बालक शिवम कुमार (उम्र 12 वर्ष) के पिता प्रदीप कुशवाहा ग्राम लुंडरू निवासी को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। अभी तक मामले की सूचना इचाक थाना को नहीं दी गई है। शिवम कुमार विद्यासागर कोचिंग में तीसरी कक्षा का छात्र है। और पिछले ढाई महीने से उक्त आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहा है। स्कूल संचालक रविशंकर मेहता ने बताया कि छात्र शिवम कुमार अहले सुबह करीब 5 बजे बाथरूम के वेंटिलेटर को फांदकर विद्यालय से बाहर निकल गया था। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला। जिसके बाद हमने फौरन इसकी सूचना शिवम के माता पिता को दिया। और सोशल मीडिया में डाला। बताते चले कि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर इचाक में दर्जनों कोचिंग संस्थान और आवासीय विद्यालय धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। इनके सुरक्षा मानक, कानून प्रबंधन और व्यवस्था नाम का कोई चीज नहीं है। ऐसे में छात्र और उनके अभिभावक कोचिंग संचालक को द्वारा ठगे जा रहे हैं जिसे देखने वाला कोई नहीं है ।
