निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने अधिकारियों संग आज दिनांक 14.08.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंचकर उनके आश्रित को सम्मानित किया एवं आभार प्रकट किया।
उपायुक्त रवि आनंद आजादी की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व० गोलक बिहारी सेन की धर्मपत्नी श्रीमति ठंडा वाला सेन को शाॅल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया एवं स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं उपायुक्त ने श्रीमती सेन एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।
