निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समाज कल्याण समिति जामताड़ा के तत्वाधान में गांधी मैदान के समीप सांस्कृतिक सह आदिविध कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह समाज कल्याण समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए।मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल के साथ अन्य गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर और रिवन काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित शहर के नामी डांस ग्रुप के बच्चों ने रंगारंग देशभक्ति आधारित गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में शहर के नामचीन स्कूल सेंट एंथोनी,सेंट जोसेफ ,डी ए वी स्कूल,एडवर्ड इंग्लिश स्कूल सहित कई नामचीन डांस एकेडमी के बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति आधारित नाट्य और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक दुर्गादास भंडारी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मौजूद डांस जजों के द्वारा सबसे बेहतरीन डांस की प्रस्तुति देने वाले एकल एवं ग्रुप डांस में अव्वल आने वाले बच्चों और बच्चियों की नाम की घोषणा की गई, जिन्हें समाज कल्याण के मंच से मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के हाथों मेडल प्रशस्ति पत्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नमंच और चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में अव्वल छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने समाज कल्याण समिति के मंच से अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समाज कल्याण समिति जामताड़ा के तत्वाधान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक सह आदिविध कार्यक्रम का सफल रूप से भव्य आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए समाज कल्याण समिति के सभी सदस्यों सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों और शहरवासियों को विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए ,धन्यवाद देता हूं।हमसब मिलकर प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के शुभ उपलक्ष पर बड़े ही धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य हमारे शहर के बच्चों और बच्चियों के बीच देशभक्ति की भावना जगाने और उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सबके सामने लाने के सामूहिक मंच प्रदान करना हैं।इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बच्चों बच्चियों के मनोबल को सुदृढ़ करने के लिए और उज्ज्वल भविष्य बनाने के उद्देश्य से मेडल प्रशस्ति पत्र और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।श्री मंडल ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के निमित 15 अगस्त के शुभ उपलक्ष पर समाज कल्याण समिति कार्यालय परिसर में सुबह 9 बजकर 45 मिनिट पर झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सभी शहरवासी सादर आमंत्रित हैं।मौके पर मुख्य रूप से सैकड़ों की संख्या में शहरवासी , छात्र छात्राएं,अभिभावगण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *