अभिषेक मिश्रा

चासनाला । चासनाला स्थित बिहार कोयलरी कामगार यूनियन (सीटू) कार्यालय चासनाला में शुक्रवार को
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व संस्थापक,राज्य के पूर्व 70मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के पूर्व कोयलामंत्री, सीटू की झारखंड राज्य कमेटी के मुख्य संरक्षक और प्रख्यात आदिवासी नेता श्री शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता बिहार कोयलरी कामगार यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष काॅमरेड सुन्दरलाल महतो ने कि तथा संचालन बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव कामरेड जोगिंदर महतो ने किया। इस दौरान सर्वप्रथम श्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा गया ।

तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने श्री शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । वहीं उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए बिहार कोयलरी कामगार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड सुंदरलाल महतो ने कहा श्री शिबू सोरेन आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले एक वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने झारखंड में गरीबों और आदिवासियों के शोषकों और उनकी जमीन हड़पने वाले सूदखोर महाजनों के खिलाफ 70 के दशक में प्रभावी जन आंदोलन संगठित किया था ।उन्होंने कहा की
शिबू सोरेन को झारखंड के एक जुझारू और लोकप्रिय जन नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
सभा को बारी बारी से केंद्रीय सचिव कामरेड जोगिंदर महतो, सीपीएम सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी सचिव विकास कुमार ठाकुर, ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी के महामंत्री गौतम प्रसाद, जनवादी महिला समिति के नेत्री रानी मिश्रा, मजदूर नेता कार्तिक ओझा समीर मंडल ने संबोधित किया। मौके पर श्रद्धांजलि सभा में चंद्रनाथ घोष, महेश महतो ,रजप अंसारी ,जितेंद्र मिश्रा, एसडी सिंह ,नारायण बाउरी , संजीव महतो ,कंचन महतो, धनंजय ओझा, सहित सैकड़ो की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *