रामावतार स्वर्णकार
इचाक । भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को लेकर प्रखंड के इचाक बाजार, करियतपुर, दरिया, देवकुली, इचाक मोड समेत विभिन्न बाजारों और चौक चौराहों में रंग बिरंगी राखियों, गिफ्ट आइटम और मिठाइयों के दुकान सज गए हैं। भारी बारिश में भी राखियों के दुकान पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं मिठाई और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी भारी संख्या में लोग खरीद दारी करते देखे जा रहे हैं। रक्षा बंधन भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। बहने अपने भाइयों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से अपने भाई की सलामती की दुआ करती है। वहीं भाई भी जीवनपर्यंत बहनों की रक्षा और खुशहाली में अपनी भूमिका अदा करने का वचन देते हैं। इस दिन भाई द्वारा बहनों को उपहार देने की भी परंपरा है। भाई अपनी बहनों को खुश करने के लिए तरह तरह के उपहार देते हैं। इन दिनों बाजार में कई तरह की राखियां उपलब्ध हैं। राखी विक्रेता रीतलाल साव बताया कि हमारे यहां हैंड मेड राखियां जैसे स्टोन रखी, टेडी बियर रखी, लुंबा राखी, वुडेन राखी समेत विभिन्न प्रकार की राखियां 5 रुपए से लेकर 200 तक में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *