रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । हजारीबाग फोरलेन सिंघानी ओवर ब्रिज पर एक मालवाहक वाहन के चपेट में आने से शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। जितेंद्र सिंह इचाक थाना क्षेत्र के भुसाई गांव के निवासी थे और हजारीबाग शहर के सुरेश कॉलोनी के रहते थे। घटना की सूचना पाते ही भुसाई गांव में मातम छा गई। वे इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली स्कूल में पदस्थापित थे। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह देवकुली स्कूल से छुट्टी के बाद अपने निवास सुरेश कॉलोनी जा रहे थे। सिंघानी ओवरब्रिज पर जैसे ही पहुंचे एक अनियंत्रित मालवाहक (टीपर) ने उन्हें चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एम्बुलेंस से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पिता उदय नारायण सिंह भी हेड मास्टर के पद से रिटायर किए है। जितेंद्र कुमार सिंह चार भाई में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई और छोटे भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं जबकि सँझले भाई बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत है। उनकी पत्नी रीता सिंह भी शिक्षिका हैं और हजारीबाग शहर के एक स्कूल में ही पदस्थापित हैं। उनके एक पुत्र और दो पुत्री है है, जो अभी पढ़ाई कर रहे है। जितेंद्र सिंह मृदुभाषी और मिलनसार व्यवहार के थे। अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव भुसाई में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *