निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर पंचायत जामताड़ा अन्तर्गत श्री श्याम मंदिर में बीती रात लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर के अंदर के गेट का ताला तोड़कर बाबा श्याम के श्रृंगार का सामान, दान पेटी में रखे कीमती सामानों को लेकर ले उड़े। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची कौर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। चोरी की घटना को जांच करने के लिए एस पी जामताड़ा राजकुमार मेहता पहुँचे। वहीं एस पी के निर्देश के बाद घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। चोरी की घटना को लेकर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि नगर स्थित श्री श्याम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में चोरी की घटना हुई है जो बहूत ही चिन्ता का विषय है। पुलिस के साथ ही टेक्निकल की टीम जांच कर रही है, हमलोग चाहते हैं कि पुलिस अभिलंब चोरी की घटना का पर्दाफाश कर संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार करें। वहीं एस पी राजकुमार मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चोरी की घटना की गहनता से जांच की जा रही है, घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित करने के लिए पुलिस काम कर रहे हैं। वहीं एस पी ने एस पी ने क्षेत्र में चोरी,गृहभेदन, अपराध कर्मियों के निगरानी रखने हेतु थाना गस्ती दलों को क्षेत्र में सघन गश्ती करने तथा अपराध कर्मियों पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया गया था, परंतु जामताड़ा थाना के रात्रि गस्ती दल के द्वारा रात्रि में सतत निगरानी एवं गस्ती नहीं रखा गया जो गस्ती दल के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी क़ी घोर लापरवाही पाई गई है l एस पी ने इस लापरवाही के लिए जामताड़ा थाना रात्रि गश्ती दल-2 के पूरी टीम को निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर किया गया हैं l
