निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा के तत्वाधान में भाजपा जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी 42वां स्थापना दिवस के निमित्त जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया । मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान का परिणाम आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति संगठन है,
इस मुकाम को हासिल करने के लिए पार्टी के असंख्य के महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दल को जिन महापुरुषों ने अपने परिश्रम और त्याग से खड़ा किया है, उनके संकल्पों को सिद्ध करने का प्रयास करना हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है । मौके पर पार्टी के 42वां स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामना दिया,तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना एवं शोभायात्रा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ निकाला,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला सोशल मिडिया प्रभारी अनिकेत शर्मा शंकर भंडारी,मिथुन मंडल नागेश्वर मंडल निर्मल सौरेन, राजेश कुमार महतो प्रदीप कुमार मंडल मनोज कुमार राय,तमाली मंडल,प्रदीप मंडल,मैनेजर मंडल,कृष्णा मंडल,विमल मंडल,मिथुन सिंह,सुकुमार मंडल,उज्जवल मंडल,मनोज कुमार दे ,स्वपन कुमार मंडल,विनोद पांडेय,मानिक पांडेयसहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।