निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक, अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०अ०नि० हीरालाल महतो, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए फतेहपुर थानान्तर्गत ग्राम मुरीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (राजकीय यूनानी औषधालय) के उत्तर महुआ पेड़ के पास साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी कर।(1) मजीद अंसारी, उम्र 35 वर्ष, पिता मरहूम निजामुद्दीन अंसारी
(2) फिरोज अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता मजीद अंसारी दोनों ग्राम बनगड़ी, थाना फतेहपुर, जिला जामताड़ा वर्तमान पता- ग्राम निमडंगाल, थाना फतेहपुर, जिला जामताड़ा को एक लाख दो हजार रुपए नगद, आठ फर्जी मोबाईल, 10 सिम, दो ए०टी०एम० कार्ड, एक पैन कार्ड, एक चेकबुक साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 48/25, दिनांक 05.07.2025, धारा 111 (2) (b)/317(2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
अपराध शैली: PM KISHAN के खाता धारकों को उनके रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबरों पर PM KISHAN का फर्जी APK FILE लोगों के Whatsapp में भेजकर PM KISHAN का किस्त दिलाने के नाम पर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना।
कार्यक्षेत्र मुलत: उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखण्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *