अनुदानित मूल्य पर उन्नत बीज मिलने से किसानों को मिलेगी राहत -जिप अध्यक्ष

रामावतार स्वर्णकार
इचाक: प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित व्यापार मंडल एवं बरियठ पैक्स में अनुदानित दर पर धान बीज बिक्रय केंद्र शनिवार को खुला। उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, उप प्रमुख सत्येंद्र मेहता एवं 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि सरकार ने उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध किया गया है। जो किसानों को अनुदानित दर पर व्यापार मंडल और पैक्स केंद्र से खरीद सकते हैं। कम कीमत पर उन्नत धान के बीज मिलने से किसानों को राहत मिलेगी। वे अपने पैदावार को बढ़ाकर व्यापक मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से धान का उपज बढ़ाने का अपील किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद मेहता एवं बरियठ पैक्स अध्यक्ष विकास कृष्ण चंद्र ने बताया कि सरकार द्वारा 50% अनुदान पर धान का उन्नत बीज जैसे प्रभेद आइआर 64, आरयज 6129, गोल्ड आरयज 8433, सवाव 7301 एवम पीएनपीएच 24 उपलब्ध है।जिसका वितरण ब्लॉक चैन के माध्यम से किया जाना है। धान बीज क्रय के लिए किसान को आधार कार्ड एवं मोबाइल साथ में लाना होगा। मौके पर पैक्स अध्यक्ष कंचन मेहता, राजेश मेहता, रंजीत कुमार, रामदीप मेहता, दिगंबर कुमार मेहता, दिनेश मेहता राजेन्द्र मेहता, राधिका मेहता, गोविंद मेहता, राजभलम मेहता, भोलानाथ मेहता, तुलसी मेहता, नरेश मेहता, प्रवील मेहता प्रयाग मेहता विजय मेहता, प्रयाग मेहता बद्री मेहता ,सुरेश मेहता, छेदी राणा समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *