निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने जिले के फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने कार्यालय में संधारित होने वाली विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर ससमय संधारण करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रखंड अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओ की समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मी हैं, सभी ससमय कार्यालय आएं एवं अपने कार्यों का निष्पादन करें। सभी अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, बेहतर कार्य करें। वहीं उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड में चल रही सभी विकास आयोजनों के विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने एकलव्य विद्यालय फतेहपुर का औचक निरीक्षण कर विद्यालय के छात्रावास भवन, बेड की उपलब्धता, पुस्तकों की उपलब्धता, शिक्षक, पेयजल, बिजली की उपलब्धता, मूलभूत सुविधाओं सहित साफ-सफाई का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारी को अविलंब विद्यालय संचालन हेतु आवश्यक तैयारी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

उपायुक्त द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर का औचक निरीक्षण कर विद्यालय परिसर, क्लासरूम, किचेन, शौचालय, हॉस्टल सहित अन्य कक्षों का बारी बारी से निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य बिंदुओं पर जरूरी जानकारी लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने किचेन का जायजा लेते हुए बच्चियों के लिए बने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता का जांच किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं वार्डन को निर्देशित किया कि किचेन की साफ सफाई को सुदृढ़ रखें, हवादार रखें। बच्चियों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। वहीं इसके अलावा उन्होंने विद्यालय में संधारित की जाने वाली विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *