झरिया । शुक्रवार को झारखंड समाज कल्याण समिति के द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर समाज सुधारक, समाज सेवी राजा राम मोहन राय जी के स्मृति में तथा साहित्यकार महर्षि बाल्मीकि जी के सम्मान में झरिया के प्रमुख पत्रकारो साहित्यकारों (12) को सम्मानित किया गया। जिसमें हिन्दुस्तान के श्री विष्णुकांत तिवारी, प्रभात खबर के उमेश सिंह, बिहार ओब्जरवर शैलेंद्र जायसवाल, दैनिक जागरण के सुमित अरोड़ा, कोलफील्ड मिरर के पवन गुप्ता, सन्मार्ग के बीरेंद्र बर्मन, साहित्यकार जनक देव जनक, अंग्रेजी के लेखिका 14 वर्षीय किशोरी सुश्री अंशु वर्मा को अध्यक्ष के द्वारा अंग वस्त्र व मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल, ग्रीन लाइफ के डॉक्टर मनोज सिंह एवम् समिति के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक उमाचरण रजवार के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि बाल्मीकि सम्मान पत्र प्रदान किया गया तथा समिति के द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत 12 महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री उमा चरण रजवार ने किया एवम् संचालन महासचिव श्रीकान्त अम्बष्ट ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विनोद कु. अग्रवाल एवम् बाबा उमेश तिवारी जी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर झरिया विधायक प्रतिनिधि श्री के डी पांडेय, आरती गुप्ता, शर्मिला बाउरी, रीता देवी, बिनोद कुमार अग्रवाल, विकाश कुमार वर्मा, शिवचरण शर्मा, शिवदत्त राम,राकेश कुमार यादव,योगेश राम, अनील जैन,पवन खरकिया, दिलीप कुमार साव, अनील कुमार साव, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, रीना कुमारी, निशा देवी,जितेंद्र रजवार, संजय प्रसाद वर्मा, आरती गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *