रामावतार स्वर्णकार
इचाक:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी इचाक के द्वारा शुक्रवार रात्रि को हदारी गांव में नाइट बल्ड सर्वे का आयोजन किया गया। उदघाटन मुखिया अशोक राम एवं जिला वीबीडी सलाहकार मैमूर सुल्तान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन सुभाष चंद्र महतो, अजीत कुमार, अमलेश कुमार यादव, आनंद कुमार एवं एमपीडब्लू नीलकंठ कुमार, विपिन कुमार, राजेश कुमार सिंह तथा एएनएम के तीनो टीम का गठन किया गया। तथा बीस वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति का ब्लड सैंपल लिया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार ने फाइलेरिया रोग की जानकारी और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने नाइट बल्ड सर्वे की जानकारी देते हुए बताया कि मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से माइक्रो फाइलेरिया के विषाणु खून के अंदर चले जाते हैं। जो रात के समय में ही गतिविधि करता है। यही वजह है कि व्यक्ति के शरीर से रात को लिए गए ब्लड सैंपल में ही संक्रमण का पता चल पाता है। मलेरिया सुपरवाइजर संत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय से बरका खुर्द पंचायत का चयन किया गया है। जहां आगामी 3 जून को प्रखंड के बरका खुर्द पंचायत में नाइट बल्ड सर्वे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां से 300 बल्ड सैंपल का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि 3 जून को रात्रि 8:30 बजे से 12 बजे रात्रि तक 20 वर्ष या उसके अधिक आयु के अधिक से अधिक लोग अपना जांच करवाएं और अपने प्रियजनों का भी जांच कराएं ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को बचाया जा सके। मौके पर ब्लॉक अकाउंट मैनेजर रत्नेश सिंह, लिपिक दीपक कुमार, फार्मासिस्ट रमेश प्रसाद गुप्ता, विवेक आनंद, मनीष कुमार सिंहा, समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *