निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा : मुख्यमंत्री ने 300 करोड़ रुपए की शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया, भाजपा पर झारखण्ड का कब्र खोदने का लगाया आरोप
जामताड़ा : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चॉपर से जामताड़ा दुलडडीह हेलीपैड पहुँचे। जहाँ विधायक डॉ इरफान अंसारी, डी सी और एस पी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्री का काफिला गाँधी मैदान स्थित सिद्धू कानू प्रतिमा के पास पहुँचे जहाँ मुख्यमंत्री ने सिद्धू कानू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।

मंच से मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुँचे हजारों की संख्या में लोगों का हाँथ जोड़कर अभिनंदन किया। जहाँ 300 करोड़ रुपए के योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। इस मौके पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा की जामताड़ा के लोगों को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीद है, क्योंकि भाजपा ने राज्य में 18 साल तक राज किया और झारखण्ड को दोनों हाथों से खोखला करने का काम किया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं भाजपा वालों का नींद हराम हो गया है।

झारखण्ड आदिवासियों और मूलवासियों का है और हेमंत सोरेन 25 वर्षों तक झारखण्ड में मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की भाजपा ने 18 वर्षों तक झारखण्ड का विकास नही किया बल्कि झारखण्ड का कब्र खोदने का काम किया और जब 2019 में विधानसभा चुनाव हुवे जिसमें जनता ने डबल इंजन की सारकार को सत्ता से बेदखल करने का काम किया और हमारी गठबंधन को बहुमत दिया और हमलोगों ने सरकार बनाई। जहाँ विकास दिखाई दे रही है। केंद्र में भाजपा का राज है और महंगाई चरम पर पहुँच गई है।

आने वाले समय में गरीबों का क्या होगा कहना बहुत मुश्किल है। लेकिन हमारा प्रयास है हर मुशीबत में सरकार आपके साथ है। जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, डीसी फ़ैज अक अहमद मुमताज़, एस पी मनोज स्वर्गियारी अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *