निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मिहिजाम थाना क्षेत्र में उजला रंग की हुंडई EON का कार जिसका पंजीयन संख्या-WB02AH-7181-01 में हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने हेतु घुम रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में मिहिजाम थाना क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न जगहों पर एन्टी क्राईम चेकिंग लगाया गया फलस्वरूप टाईगर मोबाईल के द्वारा एक व्यक्ति को देशी पिस्टल एवं जिन्दा गोली के साथ पकड़ा गया। पकडाये व्यक्ति द्वारा अपना नाम अर्पण कुमार दास, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता संजय कुमार दास, पता -कालीतल्ला, थाना मिहिजाम, जिला जामताड़ा बताया गया जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनके विरूद्ध मिहिजाम थाना कांड संख्या 30/2025, दिनांक 06.05.2025, धारा 25 (1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया। गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास पश्चिम बंगाल जिलां पश्चिम बर्धमान सलानपुर थाना कांड संख्या 155/2016, दिनांक 02/12/2016, धारा 457/380 भा०द०वि० है। गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी दल में।पु०अ०नि० विवेकानन्द दुबे, थाना प्रभारी मिहिजाम, पु०अ०नि० गुलशन कुमार सिंह, मिहिजाम थाना, पु०अ०नि० बृजन राम, मिहिजाम थाना, आ0/523 ललन कुमार – टाईगर मोबाईल, आ0/565 अनुरोध रजक – टाईगर मोबाईल, हव0 संतोष कुमार दास, थाना रिजर्व गार्ड, आ0/550 जितेन्द्र कुमार -थाना रिजर्व गार्ड, आ0/357 राजीव आनंद थाना रिजर्व गार्ड शमिल थे।
