निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार परपु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पु०नि० जयन्त तिर्की, पु०अ०नि० बिनोद सिंह, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास जंगल में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर (1) अर्जुन राय, उम्र 39 वर्ष, पिता पोथी राय, ग्राम जियनपुर, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा, (2) गोविन्द कुमार मंडल, उम्र 35 वर्ष, पिता भरत मंडल, ग्राम बुड़ीखार, थाना झाझा, जिला जमुई (बिहार) वर्तमान पता-ग्राम जियनपुर (ससुराल), थाना करमाटाँड़, (3) कलीम अंसारी, उम्र 32 वर्ष, पिता समसुल मियाँ, (4) अकबर अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता साजीद अंसारी दोनों ग्राम कालीपुर, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ाको 15 फर्जी मोबाईल, 19 सिम, ek ए०टी०एम० कार्ड के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 34/25, दिनांक 05.05.2025, धारा 111(2)(b)/317(2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023 &66(B) (C) (D) IT. ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। iगिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली: HDFC BANK के खाता धारकों को उनके Whatsapp नंबर पर मैसेज भेजते थे कि आपका खाता बंद हो गया, पैन कार्ड अपडेट कराने के नाम पर APK FILE भेजते थे। APK FILE डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना। कार्यक्षेत्र मुलत: बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़िया, दिल्ली है।
