रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के हदारी मोड़ के पास हुई, सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान किरण देवी (उम्र 55 वर्ष) पति सुखदेव मेहता ग्राम बोंगा के रूप में हुई है। घटना शनिवार दो बजे दिन की है। मृतिका किरण देवी मोकतमा निवासी दामाद दीपक मेहता के घर से शनिवार को बाइक से बोंगा वापस लौट रही थी। बाइक सवार युवक जैसे ही किरण को लेकर हदारी चौक पहुंचा की विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी कार (जेएच 02बीएस 3607) के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते महिला दाहिने साइड गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोटे आ गई जबकि बाइक चला रहा युवक बाई और गिरा जिसके चलते उसे हल्की चोटें आई घटना के बाद समाज सेवी दिलीप प्रसाद मेहता पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल किरण देवी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल एंड अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच चालक मौका पाकर कार लेकर भाग गया। जिसका पीछा करके उसकी गाड़ी का नंबर पता किया गया । इधर महिला की मौत की खबर सुनते ही पति सुखदेव मेहता और उसकी बहू बेटियों का रोकर बुरा हाल है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखा गया है। घटना को लेकर मोक्तमा और बोंगा गांव के लोग हतप्रभ हैं। गांव में मातम पसरा है।
