रामावतार स्वर्णकार
इचाक:थाना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति को पुलिस पदाधिकारी, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शनिवार को इचाक थाना परिसर में विदाई दी गई। वे पिछले ढाई महीने से थाना प्रभारी के पद पर कार्य करते हुए प्रशिक्षण ले रही थी। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घटनाओ का उद्वेदन कर सफल प्रशिक्षण हासिल किया। पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोलीकांड में हत्या के आरोपियों का उद्भेदन कर एक को जेल भेजना, डुमरौन में हुए सांप्रदायिक दंगे पर शांति कायम करने, एन एच 33 पर दुर्घटना के बाद जाम के आलम पर विराम, ब्राउन शुगर के कारोबारियों को जेल के हवाले करना, होली, ईद, रामनवमी जैसे पर्व का सौहार्द वातावरण में संपन्न करवाना जैसे दायित्वों का निर्वहन कर अपना प्रशिक्षण अवधि को पूरा किया। इस दौरान इंस्पेक्टर शाहिद रज़ा, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी संतोष सिंह समेत कई पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पुलिस कर्मियों ने आईपीएस श्रुति को बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया एवम शुभकामनाए दी। इसके अलावा उपहार स्वरूप अंग वस्त्र एवं अन्य सामान भेंट किया गया। प्रशिक्षु आईपीएस ने इचाक वासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि में बहुत कुछ सीखने को मिला। कई बड़ी घटनाएं घटी। इचाक पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी मामले का उद्भेदन किया जो पुलिस के लिए सफलता है। इचाक की जनता ने बहुत कुछ सीखने का अवसर दिया। जो सदैव याद रहेगा। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, मुखिया अशोक कपरदार, किरण देवी, पंसस विनय धवन, रेणु देवी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, समाजसेवी रविशंकर उर्फ भोला गुप्ता, राजद नेता शत्रुघ्न राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, युवा नेता ओमप्रकाश मेहता, गौतम कुमार, शंकर सिंह, मनोज सिन्हा, प्रदीप मेहता, रूपेश कुमार समेत पुलिस के सभी अधिकारी एवम कर्मी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *