झरिया/ रांची । झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा, साथ ही उन्हें झरिया के समस्याओं से अवगत कराया । राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्त्व में BBMKU के अस्थाई कर्मियों ने राज्यपाल महोदय से मिलकर मुख्य रूप से बताया कि अस्थाई कर्मचारी बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय, धनबाद, झारखंड के अंतर्गत कार्यरत हैं। सभी 50 कर्मियों कि नियुक्ति बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय के स्थापना काल से पूर्व से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से है एवं सभी कर्मचारीगण बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय के स्थापना के बाद स्वतः हीं विनोबा भावे विश्वविद्यालय से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय, धनबाद में स्थानांतरित हो गए जिसे बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय, धनबाद द्वारा स्वीकार भी किया गया है। परंतु विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पत्रांक-VBU/R0/08/2005 (Vol.-VIII)/4174/2017 दिनांक 18.12.2017 एवं राजभवन के पत्रांक RU-20/2013/1830/2019 दिनांक- 25.07.2019 से आदेश प्राप्त करने के उपरांत भी किसी भी कर्मी का EPF नहीं काटा गया, जबकि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में कार्यरत हम जैसे कर्मियों का EPF लागू है । अपार दुखः के साथ व्यक्त करना पड़ रहा है कि जब-जब हम कर्मियों ने EPF काटे जाने की मांग बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से की तब तब विश्वविद्यालय ने हमें अनुबंध से हटाकर एजेंसी में रखने एवं हमारे वेतन को रोक कर हमारे भविष्य को समाप्त करने को प्रयासरत हुआ है। इसके साथ ही हमारे पैतृक विश्वविद्यालय (विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग) में अनुबंध एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को अनुबंध पर ही रखकर EPF की सुविधा दी जा रही है, उसी प्रकार हम भी EPF की सुविधा दी जाए । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राज कुमार अग्रवाल और उनके साथ प्रकाश मिश्रा, दीपक कुमार पासवान, अंतनु कुमार भी राजभवन में उपस्थित हुए।
