निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी. राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताडा के नेतृत्व में पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, पु०नि० प्रकाश सेठ, पु०अ०नि० विनोद सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम विक्रामडीह से पश्चिम 300 मीटर की दूरी पर जोरिया के बगल में एवं करमाटॉड थानान्तर्गत ग्राम नीच काजरा स्थित महुआ पेड़ के पास कुँआ के सामने साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध करते हुए (1) विशाल मंडल, उम्र 25 वर्ष, पिता खिटीश मंडल, ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर (2) परदुम मंडल, उम्र 26 वर्ष, पिता शंकर मंडल, ग्राम मट्टॉड, थाना करमाटाँड़ (3) राहुल कुमार मंडल, उम्र 23 वर्ष, पिता कोकिल मंडल, ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर तीनों जिला जामताड़ा (4) बिक्रम मंडल, उम्र 26 वर्ष, पिता अर्जुन मंडल, ग्राम रसनजोरी, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह (5) बबलु मंडल, उम्र 20 वर्ष, पिता कुसुम मंडल, ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा (6) समीर अंसारी, उम्र 18 वर्ष, पिता मरहूम शरीफ अंसारी (7) अली मोहम्मद, उम्र 20 वर्ष, पिता काशिम मियाँ दोनों ग्राम आलगचुवाँ
(8) सौकत अंसारी, उम्र 29 वर्ष, पिता नौशाद अंसारी, ग्राम सतुआटॉड़ तीनों थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को 20 फर्जी मोबाईल, 17 सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईवर अपराध थाना कांड संख्या 10/26, दिनांक 19.02.2026 एवं साईबर अपराध थाना कांड संख्या 11/26, दिनांक 20.02.2026, धारा 111(1)(iii)/318(4)/319(2)/3(5) Β.Ν.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
अपराध शैली (1) गूगल में TATA CARD लिखकर LOGIN करते है एवं कोई 10 DIGIT डालकर Valid Credit Card No. प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना।
(2) बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाईन काटने का मैसेज देकर तथा खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर साईबर ठगी करना।
(3) विभिन्न एप से Phonpe में 2,000 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का विभिन्न एप में पैसा आ जाता है। उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते है फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देते हैं।
अपराधिक इतिहास: (1) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त विशाल मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 11/18, दिनांक 06.04.2018, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।
(2) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त परदुम मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 42/19, दिनांक 28.08.2019, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।
(3) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त बिक्रम मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 76/21. दिनांक 19.12.2021, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।
(4) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त सौकत अंसारी साईबर अपराध थाना कांड संख्या 79/24, दिनांक 23.12.2024, धारा 111(2)(ii)/317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.Σ 2023 & 66(B)(C)(D) IT.ACT में आरोप पत्रित है। बताते चलें कि (1) प्राथमिकी अभियुक्त विशाल मंडल दिल्ली के पिड़ित मो० हुसैन अजाद से 1,19,036.45 रू0 का ठगी किया है। (2) प्राथमिकी अभियुक्त बिक्रम मंडल दिल्ली के पिड़ित सुरेश प्रसाद सिंह से 1,49,387.29 रू0 का ठगी किया है।
(3) प्राथमिकी अभियुक्त सौकत अंसारी महाराष्ट्र के पिड़ित मोमिना अब्दुल कलाम अंसारी से 12,070.80 रू0 का ठगी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *