सिंदरी । शुक्रवार को धनबाद नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड-५५ में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी श्री संजीव कुमार (क्रम संख्या २७, मिर्ची छाप) के समर्थन में “हर घर संपर्क” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आरएम-४ कॉलोनी, राजा बस्ती आदिवासी टोला एवं मंडल टोला में घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा गया। अभियान का नेतृत्व वार्ड संयोजक एवं भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया। उन्होंने मतदाताओं से २३ फरवरी २०२६ को क्रम संख्या २७, मिर्ची छाप पर मुहर लगाकर श्री संजीव कुमार को विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, धरणीधर मंडल, प्रकाश बाउरी, विश्वनाथ गोराई, रामदेव पांडेय, अरविंद सिंह, मनीष सिंह, रविश्वर मारांडी, गणपति बाउरी, प्रदीप कुमार, इंद्र मोहन सिंह, सुमन चौधरी, विजय नाहा, शैलेंद्र मंडल, श्रीमती गार्गी सिंह, मीरा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
