रामावतार स्वर्णकार
इचाक । इचाक बरकट्ठा पथ पर इचाक थाना क्षेत्र के लूंदरू जंगल के पास हुई सड़क दुर्घटना में टेम्पो सवार छह लोग घायल हो गए। टेंपो सवार लोग महायज्ञ हेतु चंदा इकट्ठा कर टेंपो से अपने गांव दारू प्रखंड के चोरहेत लौट रहे थे। इस घटना में टेंपो पर सवार सोनल सिंह का पैर टूट गया। वहीं प्रमोद सिंह, गणेश सिंह समेत छह लोग घायल हो गए। किसी का सिर फटा तो किसी का शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी। घटना शुक्रवार को करीब 7:00 बजे इचाक और टाटीझरिया थाना क्षेत्र के सीमांत मंझीया महुआ मोड़ से आगे लुंदरू जंगल में घटी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राइवेट वाहन से इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। और घटना की सूचना इचाक पुलिस को दिया। सूचना पाकर इचाक पुलिस पहुंची एवं वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया साथ ही मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो (जेएच 01 AP 6153) पर सवार लोग हजारीबाग से बरकट्ठा जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण बोलेरो चालक ने विपरीत दिशा से आ रही टेंपो को अपने चपेट में ले लिया। बोलेरो भी अधिक रफ्तार होने के कारण पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद बोलेरो चालक समेत सभी सवारी फरार हो गए। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने बॉलरो को आग के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *