रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के करियातपुर स्थित बैंक ऑफ़ इण्डिया मंगूरा शाखा के शाखा प्रबंधक विवेक दीक्षित का स्थानांतरण हज़ारीबाग बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय में हो गया। विवेक दीक्षित कुशल नेतृत्व सरल स्वभाव और मृदुभाषी और ग्राहकों के मददगार थे। उनका ग्राहकों से सीधा जुड़ाव था। यही वजह थी कि वे बैंक में काफी लोकप्रिय रहे। उनके सकुशल व्यवहार व आम जनता के बीच लोकप्रियता को देखते हुए आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा नेता गौतम कुमार ने बैंक के सभी पदाधिकारिओं के समक्ष उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर विदाई दिया। गौतम कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा की विवेक दीक्षित एक युवा, सकुशल व्यवहार व मददगार भावना के पदाधिकारी है। उम्मीद है की आगे भी आम जनता के बीच आगे भी इसी तरह मददगार साबित होंगे। विदाई के दौरान क्रेडिट मैनेजर कार्तिक कुमार, रंजीत कुमार, पप्पु कुमार, अनिल कुमार, कुदरत अंसारी, चन्द्रिका गिरी, परमानन्द पाडेय, राजन, नारायण कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।
