यज्ञ और हवन से क्षेत्र में वातावरण शुद्ध होता है- विधायक

सनातन संस्कृति की परंपरा रही है यज्ञ अनुष्ठान- उमेश मेहता

रामावतार स्वर्णकार
इचाक: प्रखंड के बरियठ गांव में आयोजित श्री श्री 1008 नौ दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ गुरुवार को हो गया। विधायक अमित कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, कांग्रेस नेता दिगंबर कुमार मेहता, डॉ आर सी प्रसाद, कांग्रेस नेत्री रेणु कुमारी, वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, मुखिया निशु कुमारी पंसस उर्मिला देवी तथा समिति अध्यक्ष विकास कृष्ण चंद्र मेहता ने श्रद्धालुओं को कलश देकर यज्ञशाला से जलयात्रा के लिए रवाना किया। जल यात्रा में बरियठ, बोंगा, सिरसी, सिजुआ, दांगी, इचाक मोड़ समेत दर्जनों गांव के 3100 महिलाएं और कन्याओं ने माथे पर कलश उठाया। उनके साथ कलश यात्रा में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। जो माथे पर जय माता दी का पट्टा, हाथ में भगवा ध्वजा और तन पर गेरूआ वस्त्र धारण किए श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ जय श्री राम और जय माता दी का जयकारा लगाते हुए एनएच 33 के रास्ते सिवाने नदी पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य तालेश्वर पांडे, धर्मेंद्र शास्त्री, कुश दुबे (बनारस) ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारन के बीच मां गंगा, भूमि और पंचदेव पूजन के उपरांत कलश में पवित्र जल धारण कराया। इसके बाद श्रद्धालू जयकारा लगाते हुए यज्ञशाला पहुंचे जहां कलश को स्थापित कर अनुष्ठान में लीन हो गए। जिसके बाद बरियठ में नवनिर्मित दुर्गा मंडप में मां शक्ति के प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत विधान शुरु हो गया। यज्ञ में मुख्य पुजारी की भूमिका परमेश्वर प्रसाद मेहता, धनराज मेहता, गोविंद प्रसाद मेहता, प्रदीप मेहता, दिनेश मेहता और महेंद्र मेहता ने सपत्नीक निभाया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारा और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, ओम प्रकाश मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, मुखिया उमेश मेहता, नन्द किशोर मेहता, पूर्व प्रमुख चंद्रदेव मेहता, पूर्व मुखिया संतोष कुमार मेहता, डेगनारायण मेहता, अविषेक कुमार, उमेश मेहता, टुनटुन सिंह, प्रकाश मेहता, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो, अर्जुन मेहता, अशोक मेहता, मथुरा मेहता, दिनेश मेहता, वीरेंद्र मेहता, दिलीप मेहता, दिगंबर मेहता, राजेश मेहता, समेत हजारों की संख्या में सनातनी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति व गांव के दर्जनों युवाओं का अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *