निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के द्वारा जामताड़ा जिला में अपराधिक, अवैध गतिविधि की रोकथाम करने हेतु कुल 12 टाईगर मोबाईल का गठन कर न्यु पुलिस केन्द्र जामताड़ा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने बताया कि गठित टाईगर मोबाईल कर्मियों को निर्देश दिया गया कि जामताड़ा जिला में दिवा एवं रात्री में सघन गस्ती करे, स्कुल कॉलेज, पेट्रोल पम्प, बस स्टेंड, ज्वेलरी दुकान, रेलवे स्टेशन आदि पर विशेष निगरानी रखते हुए गस्ती करेंगे। जिले में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एस पी ने इसका गठन किया है। उक्त अवसर पर परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक नगर प्रभाग, परिचारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *