निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । साइबर अपराध थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ बस्ती में साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कारवाई की है। बताते चलें कि जामताड़ा एस पी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ बस्ती में साइबर अपराधियों के द्वारा फोन कॉल के माध्यम से विभिन्न बैकों के ग्राहकों से ठगी कर रहे हैं, गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, चन्द्र मणि भारती के नेतृत्व में पु०नि० बिहारी मराण्डी, पु०अ०नि० बिनोद सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटाँड थानान्तर्गत ग्राम करमाटाँड वस्ती स्थित राहिल अंसारी, पिता मंसुर अंसारी के घर के बगल मैदान में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए तीन शातिर धनकुबेर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। आज साइबर अपराध थाना में प्रशिक्षु डी एस पी चंदशेखर ने पत्रकारों को बताया कि एस पी जामताड़ा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गई, जिसमें (1) साहेल अंसारी, उम्र 25 वर्ष, पिता मंसुर अंसारी (2) फैय्याज अंसारी, उम्र 25 वर्ष, पिता फिरोज अंसारी (3) मो० साकीब अंसारी, उम्र 27 वर्ष, पिता मरहूम निजामुद्दीन अंसारी तीनों ग्राम करमाटॉड़ वस्ती, थाना करमांटीड, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया है, इनलोगों के पास से 11 फर्जी मोबाईल, एक टैब, 14 सिम, 3 ए०टी०एम० कार्ड, 50 हजार रुपए नगद, एक लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक मोटरसाईकिल, एक स्कॉर्पियो चारपहिया वाहन बरामद हुआ है। इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 25/25, दिनांक 27.03.2025, धारा 111(2)(8)/317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.ΝN.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। यह सभी कस्टमर केयर, CREDIT/DEBIT CARD UPDATION में अपना फर्जी मोबाईल नम्बर देकर समस्या बताकर उसका निराकरण करने के नाम पर तथा CREDIT/DEBIT CARD बंद होने के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में विभिन्न स्किन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, RUST DESK इत्यादि डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। यह सभी आन्ध्र प्रदेश, तामिलनाडु, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल के लोगों से ठगी करते थे।
