निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी बैठक में जामताड़ा जिला के सभी थाना प्रभारी / प्रभाग निरीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला/जामताड़ा, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), जामताड़ा सहित सभी शाखा के शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में माह जनवरी-2025 में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों का निष्पादन आदि विभिन्न विषयों पर समीक्षा किया गया। समीक्षोपरान्त उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निम्नांकित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, जिसमें माह जनवरी 2025 तक प्रतिवेदित एवं लंबित कांडों की समीक्षोंपरान्त माह फरवरी के अंत तक लंबित कांडों की संख्या को घटाकर 500 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, साईबर अपराध संबंधित लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया, थाना/ओ०पी० में लंबित सभी कांडो का विस्तृत समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक / पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया, माह जनवरी के अंत तक प्रतिवेदित सभी कांडो का पर्यवेक्षण प्रतिवेदन दिनांक-15.02.2025 तक समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक / पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया, ट्रकों से कोयला एवं इंधन की हो रही चोरी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से सघन गश्ती एवं अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया, अवैध बालू/पत्थर / कोयला के उत्खनन / परिवहन / भंडारण के विरूद्व जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा चलाये जा रहे छापामारी अभियान के दौरान सभी आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया,।अपने-अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहकर सघन गश्ती रखने हेतु निर्देशित किया गया, सभी थाना / ओ०पी० प्रभारी को अपने स्तर से अभियान चलाकर लंबित वारंट / कुर्की का निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया, परिवाद पत्र/पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने हेतु निर्देश दिया गया,।थाना में आने वाले फरियादियों/आवेदकों को शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोपरान्त विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना के नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्व्य स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट, सीट-बैल्ट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, इत्यादि का जांच करने के साथ-साथ Drunk & Drive के विरूद्व नियमित रूप से जांच अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया, न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया, जिलान्तर्गत उत्कृष्ट कार्य (विभिन्न कांडों का उद्भेदन) करने वाले पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *