निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सोमवार को मिहिजाम प्रखंड अंतर्गत शहरडाल में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शिव समिति के तत्वाधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। श्री मंडल ने कहा की शहरडाल में शिव मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपरांत भव्य रूप से कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. उन्होंने शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर का निर्माण क्षेत्रवासियों की आस्था को और अधिक मजबूती देगा तथा धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।बाबा भोले नाथ से प्रार्थना हैँ की समस्त जामताड़ावासियों का कल्याण करें.। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति की गंगा प्रवाहित हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग एवं शिव भक्त उपस्थित रहे।
