निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । साइबर अपराध मुक्त जामताड़ा बनाने के लिए साइबर अपराध थाना की पुलिस के द्वारा लगातार साइबर अपराध क्षेत्र में छापेमारी कर कारवाई कर रही है। इसी कड़ी में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के केन्दुआटॉड गाँव के (रघुनाथपुर) जंगल में साईबर अपराधियों के द्वारा साइबर ठगी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध थाना पुलिस की एक टीम गठित की जिसमें पु०नि० बिहारी मराण्डी के नेतृत्व में पु०नि० चन्द्रमणि भारती, पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मीयों को शामिल करते हुए रघुनाथपुर जंगल में छापेमारी चलाई जिसमे चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त भरत मंडल और जितेंद्र मंडल गिरीडीह जिला का रहने वाला है। आज साइबर अपराध थाना में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कारवाई की गई है ।

जिसमें (1) जितेन्द्र मंडल, उम्र 26 वर्ष, पिता सुनील मंडल, ग्राम झिटरी, थाना ताराटाँड़, जिला गिरिडीह वर्तमान ग्राम मुरलीपहाड़ी, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा
(2) विकाश दास, उम्र 22 वर्ष, पिता मिहिर दास, ग्राम लोकनियाँ (3) जाकीर अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता स्व० हारू मियाँ, ग्राम नयाडीह दोनों थाना नारायणपुर, जिला
जामताड़ा (4) भरत मंडल, उम्र 42 वर्ष, पिता सेवा मंडल, ग्राम कोरबंधा, थाना ताराटाँड़, जिला गिरिडीह को
गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त भारत मंडल पूर्व में भी साइबर अपराध करने में भोपाल मध्यप्रदेश जेल जा चुका है। इनलोगों के पास से 12 मोबाईल, 14 मोबाईल सिम, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद हुआ है। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 10/25, दिनांक 06.02.2025, धारा 111(2) (ii)/317(2)/318(4)/319(2) /336(3)/338/340(2)/3(5) B.N.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। सभी को जेल भेजा जा रहा है। इनलोगों का अपराध शैली।इंडियन पोस्ट पैमेन्ट बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके सोलह अंक का ATM No., CVV No., एवं OTP No. प्राप्त कर विभिन्न E WALLET एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में TRANSFER करते हैं तथा साईबर अपराध कर ठगी करना। कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, छत्तिसगढ़, बिहार है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि लगातार हमलोगों के द्वारा साइबर प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है कि साईबर अपराध करने से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *