पलामू । पलामू से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में शनिवार की रात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मृतक दोनों अपराधियों की पहचान पांडेय गिरोह के दीपक साव उर्फ ढोला और भारत पांडेय उर्फ भरत सिंह के रूप में हुई है. वहीं गिरोह के दो सदस्य अंशु सिंह और महावीर सिंह जख्मी बताये जा रहे हैं.

सूचना पाकर एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, सदर, पाटन, चैनपुर, सतबरवा समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है. दोनों घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से 25 से अधिक खोखा बरामद भी किये हैं. बता दें कि दीपक साव और भरत सिंह झारखंड पुलिस की मोस्टवांटेड की लिस्ट में शामिल थे.

पांडेय गिरोह से अलग बनाया था अपना गैंग,,,,,,,

एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वाले दोनों अपराधी पहले रामगढ़ के पांडेय गिरोह में थे. लेकिन कुछ दिन पहले दोनों गिरोह से अलग हो गये थे और एक अलग गिरोह बनाया था. दोनों ने गिरोह पर हमला भी किया था. एसपी ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. जांच के बाद ही सही कारणों का पचा चल पायेगा. पुलिस ने मौके से कई साक्ष्य जुटाये हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *