निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर के माँ चंचला मंदिर प्रांगण से पुरे विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना के उपरांत मां चंचला महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने महोत्सव प्रचार रथ का प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ चंचला 12 वीं वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में आगामी 16 जनवरी को माँ चंचला महोत्सव समिति के तत्वाधान में बड़े ही ऐतिहासिक और भव्य रूप से माँ चंचला कलश शोभा यात्रा का आयोजन की जायेगी। इस वर्ष भी आगामी 16,17 और 18 जनवरी को 12 वी माँ चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक पुरे जामताड़ा में भक्ति पूर्ण माहौल में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीपोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। इसी निमित्त आज महोत्सव के प्रचार हेतु चार माँ चंचला प्रचार रथ को पुरे विधि विधान के साथ रवाना किया गया, जो 15 दिनों तक 12वी महोत्सव को राज्य स्तर पर ऐतिहासिक और भव्य बनाने हेतु प्रचार प्रसार करेंगी। महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने जानकारी देते हुए कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 जनवरी को त्रिदिवसीय माँ चंचला वार्षिक महोत्सव के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार रथ का पुरे जिला और नगर भर्मण हेतु माता रानी के दरबार से पुरे विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना के उपरांत 12 वी महोत्सव के व्यपाक प्रचार प्रसार हेतु सभी प्रबुद्ध जनों और भक्त जनों की उपस्थिति में मंदिर के पुजारियों के द्वारा विधिवत रूप से पूजन कर माँ चंचला महोत्सव प्रचार रथ को रवाना किया गया.जिस प्रकार माता रानी की असीम कृपा से सभी भक्त जनों के सहयोग से एकादस वार्षिक महोत्सव को बड़े ही ऐतिहासिक रूप से मनाया गया था,
इस वर्ष में माता रानी की असीम कृपा से सभी भक्तजनों के सहयोग से द्वादश वार्षिक महोत्सव को बड़े ही ऐतिहासिक रूप से भक्ति पूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। जिस प्रकार एकादश वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में आयोजत भव्य माँ चंचला कलश शोभा यात्रा की गूंज पुरे राज्य स्तर पर सुनाई दी थी। इस वर्ष भी नए कृतिमान के साथ 12 वी माँ चंचला कलश शोभा यात्रा की गूंज पुरे देश और राज्य स्तर पर सुनाई देगी। इस माँ चंचला महोत्सव प्रचार रथ के रवानगी कार्यक्रम के साथ ही सभी मातायों, बहनों और भक्तजनों को आमंत्रित करता हूँ की सभी भक्तजन आगामी 16 जनवरी को आयोजित होने वाले माँ चंचला कलश शोभा यात्रा में हज़ारो हज़ार की संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने। माँ चंचला द्वादश त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में माँ चंचला कलश यात्रा के उपरांत 17 और 18 जनवरी को भी विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.मौक़े पर मुख्य रूप से राजा अजित कुमार सिंह, मोहन लाल वर्मण,विजय भगत, पशुपति देव, त्रिलोचन पांडे, तमाल मित्र, प्रेम शंकर प्रसाद, विनय मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, अरविंद दास, गोर बाउड़ी, तारिणी पाल, मंटू मंडल के अलावा काफी संख्या से लोग उपस्थित थेl
