प्रतिनिधि
इचाक । थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी गुंजन सिंह (उम्र करीब 26 वर्ष) पिता सुधीर सिंह की मौत सोमवार शाम को सड़क दुर्घटना में हो गई। वहीं घटना में बबलू सिंह का सिर फटा है। घटना सोमवार को करीब पांच बजे शाम इचाक थाना क्षेत्र के दिग्घी बस्ती एवं टाटीझरिया थाना क्षेत्र के महुवरी के बीच जंगल में स्थित पुलिया के पास घटी। बताया जा रहा है कि गुंजन सिंह, बबलू सिंह एवं भोला राम तीनो बाइक से महुवरी गए थे। इसी दौरान बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गए। इस दौरान पेड़ के नुकीले खूंटी से टकराने से गुंजन सिंह को गंभीर चोटें लगी। वहीं बबलू सिंह का सिर फट गया। सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।उसके बाद गंभीर रूप से घायल गुंजन सिंह को एंबुलेंस से अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
