निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवास पर किया गया। इस मौके पर जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिए गए और जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी ने एक स्वर में डॉक्टर मनमोहन सिंह के किए गए 10 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद किया। कांग्रेसियों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधरो के प्रणेता को याद कर देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में जिस तरह से स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने योगदान दिया वह काबिले तारीफ था और इसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल मुक्त मंडल जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता इरशाद उल्लेख आरसी, मंत्री के प्रेस सलाहकार निशपटी हसदा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस के जिला सचिव अब्दुल कयूम, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मास्टर दौड़ अंसारी, नंदकिशोर सिंह, हर धन भूमि, अभय पांडे, कमरुद्दीन अंसारी, शेख मुख्तार, श्याम राम सिंह, प्रकाश मंडल, प्रधान अध्यक्ष अजीत दुबे भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *