निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के वन विभाग कार्यालय के समीप देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक 16 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई। वही मृतक के साथ बाइक पर बैठे दो अन्य युवक भी घायल हुए है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बोरवा ग्राम निवासी आशीष मुर्मू पिता लखन मुर्मू के रूप में किया गया। वहीं दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजन शव को सड़क पर रखकर बांस और लकड़ियों के सहारे आग लगाकर जाम कर दिया है। घटना के बाद बीडीओ मुरली यादव और नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम और अन्य बातों पर सकारात्मक विचार करने में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *