निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शुक्रवार को गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति कार्यालय परिसर में माँ चंचला त्री दिवसीय द्वादश वार्षिक महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख स्वयंसेवकों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। मां चंचला त्री दिवसीय द्वादश वार्षिक महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर लगातार अलग-अलग संस्थाओं और वर्गों के लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जामताड़ा ग्रामीण स्तर के सभी प्रमुख स्वयंसेवकों के साथ बैठक का आयोजन हुआ। महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 16 17 और 18 जनवरी को महोत्सव समिति मां चंचलात्री दिवसीय वार्षिक महोत्सव का बड़े ही भव्य धूमधाम के साथ ऐतिहासिक आयोजन करने जा रहा है। जिसमें जामताड़ा जिले भर के लोग अपनी अपनी सुरक्षा से इस द्वादश महोत्सव को देश और राज्य स्तर पर ऐतिहासिक रूप से आयोजन के लिए अपना अपना योगदान देने जा रहे हैं। आज जामताड़ा जिले के ग्रामीण स्तर के प्रमुख स्वयंसेवकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें नारायणपुर, कर्माटांड़, पाबिया,गोपालपुर,नाला,बागडेहरी, बिन्दापाथर कुंडहित के प्रमुख स्वयंसेवकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में माँ चंचला द्वादश वार्षिक महोत्सव उपलक्ष में आगामी 16 जनवरी को आयोजित होने वाली भव्य कलश शोभायात्रा में भाग लेने वाली हज़ारो हज़ार की संख्या में माताए बहनो के लिए आने जाने सहित सभी प्रकार की सुविधायों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई. सभी ग्रामीण स्तर के माताए बहनो के लिए आने जाने के लिए बस की सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी ग्रामीण भाइयों और बहनों के घरों में माँ चंचला द्वादश त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव में सम्मिलित होने विशेष आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। सभी जामताड़ा जिले भर के लोगों में माँ चंचला महोत्सव को लेकर अभी से उत्साह देखा जा रहा हैं। जामताड़ा की कुल देवी माँ चंचला की कृपा से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष और भी अधिक धूमधाम से भक्ति पूर्ण माहौल में माँ चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी स्वयंसेवक और भक्तजन अभी से अपने अपने स्तर से महोत्सव की तैयारियों में लग गए हैं. यह सब माँ की कृपा से हो रहा हैं, इसके लिए सभी माँ चंचला के भक्त जनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद देता हूँ. मौक़े पर मुख्य रूप से संजय ओझा, कार्तिक भंडारी,रंजीत राणा, श्यामल मंडल,अरुप मांझी,आस्तिक भंडारी,सीताराम दे,मुकेश पाण्डेय सहित सेकड़ो की संख्या स्वयं सेवक गण उपस्तिथ रहे।
