निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले के नारायणपुर प्रखंड के झिलुआ जो साइबर अपराधों का गढ़ माना जाता है। इसी गांव के अभिषेक मंडल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर एक मिशाल कायम की है। बताते चलें कि अभिषेक मंडल की माता राखी कुमारी और पिता मंटू मंडल दोनों सहायक अध्यापक हैं। घर में शुरू से पढ़ाई का माहौल होने से अभिषेक को सी ए बनने की राह आसान हुआ है, अभिषेक अब चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब यह क्षेत्र पढ़ाई में आगे बढ़ रहा है। अभिषेक के घर में खुशी का माहौल है, माता पिता की खुशी आसमां छुआ रहा है, अपने पुत्र की कामयाबी से जामताड़ा के प्रतिष्ठित मां चंचला के द्वार पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किये। अमूमन देखा जाता है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कठिन होती है। लेकिन जितोड़ पढ़ाई में मेहनत और प्रयास करने से सी ए की डिग्री हासिल करना सम्भव होती है। वहीं अबिषेक मंडल बताते हैं कि बीते शाम सी ए का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ है जिसमें 61 प्रतिशत अंक लाकर सी ए की डिग्री हासिल कर पाया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *