निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जामताड़ा कांग्रेस कमिटी ने आज महात्मा गांधी के कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं ने महात्मा गांधी के योगदान और उनकी अध्यक्षता के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जामताड़ा कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा और उनके नेतृत्व ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें प्रेरित करते हैं। यह कार्यक्रम उनकी विरासत को याद करने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार गोष्ठी और महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर चर्चा आयोजित की गई। स्थानीय युवाओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर आधारित कथन प्रस्तुत किए। जामताड़ा कांग्रेस कमिटी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मण्डल, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कुमारी, सेवादल के श्यामनंद सिंह, अजित दूबे, नन्द किशोर सिंह, दाऊत अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, जय प्रकाश तिवारी, निशापति हांसदा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष तनवीर आलम, जलालउद्दीन आंसरी, इरशाद अली, अमरनाथ मिश्रा, हराधन भुई, शिवधन हांसदा, उमापद बाउरी व अन्य उपस्थित थे। गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन गांधी जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में शांति, अहिंसा और समानता का संदेश फैलाने के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *