निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज जिला कृषि कार्यालय जामताड़ा द्वारा आयोजित फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना अन्तर्गत पांच दिवसीय युवा कौशल संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरे दिन फील्ड विजिट किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में कृषक पाठशाला के एक्सपर्ट/पौध संरक्षण सुपरवाइजर शमसुद्दीन अंसारी, प्राइवेट इनपुट डीलर, बीटीएम और प्रगतिशील किसान उपस्थित थे। फील्ड विजिट के दौरान आईपीएम और उसे संबंधित सभी पहलू पर चर्चा किया गया मित्र कीट और शत्रु किट का पहचान कराया गया ट्रैप ओर उसके इस्तेमाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और साथ ही केमिकल पेस्टीसाइड से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया और उसे कैसे सुरक्षित तरीके से फील्ड में छिड़काव करें इसके बारे में भी चर्चा की गई और उसकी तकनीक भी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *