रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । प्रखंड के जलौंध गांव में दुर्लभ जहरीले नाग और विशालकाय धामिन सांप मिलने से सनसनी फ़ैल गई। साढ़े चार फीट का जहरीला नाग (इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा) अशोक मेहता के कुएं में मिला, वहीं साढ़े छह फीट लंबा धामिन सांप (रैट स्नैक) बासुदेव राम के घर में सीढ़ी के नीचे पाया गया। सर्पमित्र एम गोपाल आर्ट ने दोनों सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। बताया कि ऐसे सांप दुर्लभ होते हैं और बहुत कम देखे जाते हैं। नाग विषैला सांप होता है। इसमें न्यूरोटोक्सीन जहर पाया जाता है। जिनसे महंगे दवा तैयार किए जाते है।
वहीं धामिन सांप विषहीन होता है। इसका पसंदीदा भोजन चूहा होता है। इसलिए ये ज्यादातर घरों में पाए जाते हैं। इसे रैट स्नैक के नाम से जाना जाता है।