निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पांच दिसंबर को सदर थाना क्षेत्र के सोनबाद में रात के समय साइबर अपराधी समझ कर उत्त्म नाग नामक एक युवक को चार से पांच अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर अगुवा कर लिया था। और फिरौती की मांग करने वाले थे। वहीं इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को मिल गई और अपराधियों की तलाश करने में जुट गई। वहीं अपराधियों को रास्ते में हीं पता चला कि यह युवक साइबर अपराधी नही है और पुलिस भी पीछे पड़ी हुई है। जिसे छोड़कर अपराधी फरार हो गया। इस घटना के बाद सदर थाना में उत्तम नाग ने मामला दर्ज कराया। घटना का उद्दभेदन के लिए एस पी जामताड़ा डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में एस आई टी का गठन किया। जिसमें पु०नि० सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, जामताड़ा, तकनिकी प्रभारी संतोष कुमार एवं अन्य कर्मी को शामिल किया गया। वहीं उक्त काण्ड के अन्वेषण के दौरान एस पी को जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा – धनबाद पुराना उच्च पथ, मोहड़ा पुल के निकट सुनसान स्थान में डकैती की योजना व तैयारी करते हुए कुल छः अपराधियों में से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों से पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला कि उत्तम नाग नामक युवक को इन्ही अपराधियों के द्वारा अगुवा किया गया था। आज सदर थाना में एस पी जामताड़ा डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुवे बताया कि पांच दिसंबर को उत्तम नाग नामक युवक को सोनबाद से अगुवा करने के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, दो फरार हो गया। वहीं गिरफ्तार अपराधीयों ने एक डकैती करने की योजना भी बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त आजाद अंसारी उर्फ नुनुवा के विरूद्ध गिरिडीह के बेंगाबाद, मार्गो मुण्डा, अहिल्यापुर थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज है तथा वर्तमान में नारायणपुर, मार्गो मुण्डा, ताराटाँड़, अहिल्यापुर, गण्डेय, पथरौल थाना के कई काण्डों में वांछित है। इनके साथ आसिफ अंसारी, पे०- इस्लाम अंसारी, सा०- पोखरिया, थाना- नारायणपुर, जिला- जामताड़ा,।इसराफिल अंसारी, पे०- इस्माईल अंसारी, सा०- पोखरिया, थाना- नारायणपुर, जिला- जामताड़ा, जितेन्द्र महतो उर्फ यादव, पे०- श्रीपति महतो, सा०- चन्द्रपुर (पोखरिया), थाना- नारायणपुर, जिला- जामताड़ा शामिल थे। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस KF7.65 लिखा हुआ, दो Infinix कम्पनी का मोबाईल, एक Itel कम्पनी का मोबाईल, एक POCO कम्पनी का मोबाईल बरामद हुआ है। वहीं छापेमारी में 01. पु०नि० सह थाना प्रभारी, राजेश मंडल, 02. पु०नि० मनोज कु० महतो, नारायणपुर प्रभाग, 03. पु०अ०नि० अलखनाथ चौबे, 04. पु०अ०नि० कृष्णा कुमार, 05. संतोष कुमार, तकनीकी शाखा, 06. सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *