निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले में बढ़ती ठंड से लोग परेशान हैं, वहीं बात करें सदर अस्पताल जामताड़ा की जहाँ प्रत्येक दिन एक न एक नवजात शिशु का जन्म होता है, और इस शीतलहरी से अस्पताल में जन्म लिए बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है। जिसे देखते हुवे झारखण्ड सरकार ने नन्हे मुंन्हे बच्चों के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में हीटर लगाने का काम किया है। इससे नवजात बच्चों को राहत प्रदान की गई है। सर्दी के मौसम में नवजात और छोटे बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुवे बताया कि बच्चा वार्ड में हीटर की व्यवस्था से नवजात शिशुओं और बच्चों को ठंड से बचाव मिलेगा। नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहे इसके लिए झारखण्ड सरकार पूरा ख्याल रख रही है। वहीं सरकार के इस पहल से अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं के परिजनों ने राहत की सांस ली है और सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
