निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज 20 नवम्बर को झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की मतदान प्रारंभ हो चुकी है। नाला, जामताड़ा और सारठ अंश निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा जिला के सभी 766 मतदान केंद्रों में प्रातः 07:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक सभी मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जहां सभी मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगी हैं। बताते चलें कि जिले के कुल 766 मतदान केंद्रों (जो कि विभिन्न 639 लोकेशन में अवस्थित हैं) में मतदान होगा, जिसमें 08 नाला के 336 मतदान केंद्र, 09 जामताड़ा के 366 मतदान केंद्र एवं 14 सारठ अंश के 64 मतदान केंद्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले के 08 नाला विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 22 हजार 873 पुरुष एवं 1 लाख 19 हजार 297 महिला सहित कुल 2 लाख 42 हजार 170 मतदाता तथा 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 61 हजार 57 पुरुष, 1 लाख 59 हजार 51 महिला एवं 03 ट्रांसजेंडर मतदाता सहित कुल 3 लाख 20 हजार 111 मतदाता, इस प्रकार दोनों विधानसभा के कुल 5 लाख 62 हजार 281 मतदाता (जिसमें 2 लाख 83 हजार 930 पुरुष एवं 2 लाख 78 हजार 348 महिला एवं 03 ट्रांसजेंडर एवं 8440 दिव्यांग मतदाता सहित) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि जामताड़ा साथ निभाना, अपना मत अवशय डालें जिससे एक स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा की क़ायम रखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा की इस महापर्व में आप सभी अपने परिजनों के साथ निर्भीक, भयमुक्त, निष्पक्ष होकर अपने मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान अवश्य करें। सभी मतदान केन्द्रों में पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, शीतल पेयजल, मेडिकल सुविधा एवं दूरी वाले मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं को सुलभ कराया गया है। वहीं जामताड़ा एस पी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने कहा है कि मतदाता पूरी तरह से निर्भीक हो कर मतदान करें, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *