निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता हेतु आज सुबह रानी सती मंदिर से गांधी मैदान जामताड़ा तक “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां निर्वाचन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रन फ़ॉर वोट की शुरुआत की। जिसमें उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारी, स्कूली छात्र छात्रायें और नगर के आम नागरिकों ने भाग लिया। जहाँ सभी लोगों ने शपत लिया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़कर वोट करेंगें। इस मोंके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज स्वीप के तहत रन फ़ॉर वोट का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, स्कूली बच्चे व जिले के आम नागरिकों ने भाग लिया है।
आगे उन्होंने कहा कि एक एक मत का हमारे निर्वाचन में बहुत महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक मतदान लोग करें, इसके लिए विभिन्न तरह के स्वीप के तहत कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिससे जामताड़ा जिला के लोग प्रेरित हो। उन्होंने विशेष जोर देते हुवे कही की विशेष कर नगर के लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक लोग वोट करें। बीते लोकसभा चुनाव में शहरों में मतदान की प्रतिशत कम हुआ था। हमलोग निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में चुनाव करवा रहे हैं।
