निशिकांत मिस्त्री
सीता सोरेन ने कही इरफान को कभी माफ नही करूंगी, इरफान अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीता सोरेन से मांगी माफी, कहा मैंने कुछ भी गलत नही कहा पूरा वीडियो फुटेज जांच कर लें
जामताड़ा । बुधुडीह स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पार्टी के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जामताड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन एवं नवादा के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर शामिल हुए। पिछले दिनों इरफान अंसारी के द्वारा दिए गए बयानों को लेकर प्रतिक्रिया दिए। सीता सोरेन मीडिया से बात करते हुवे भावुक हुई और उनका दर्द छलक पड़ा। वहीं वार्ता के दौरान सीता सोरेन ने कहा कि महिलाओं एवं आदिवासियों की प्रति क्या भावनाएं मानसिकता रखता है इरफान अंसारी। उसे व्यक्त कर दिया। जिस दिन से मुझे टिकट मिला है। मेरे बारे में अनाप शनाप टिप्पणी करते आ रहे हैं। अब मैं उन्हें माफ करने वाली नहीं हूं। पूरे झारखंड के आदिवासी और महिला वर्ग इसका विरोध जाता रही है। आदिवासी गांव ने ठान लिया है कि किसी भी गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। आदिवासी गांव में घुसने से पहले खदेड़ दिया जाएगा। वहीं सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि झारखंड के आदिवासी मूलवासी और गुरुजी के पुत्र वधू सीता सोरेन सामान्य महिला नहीं है।
पूरे झारखंड के आदिवासियों का सम्मान है। इरफान अंसारी का बयान हमारी अमर्यादित ही नहीं असहनीय है। चुनाव आयोग व महिला आयोग में इसकी शिकायत की गई है। नोटिस भी किया गया है। इसका गतिरोध अब थमने वाला नहीं है। झारखंड के पूरे मंत्रालय को इरफान अंसारी के बयान से घृणित कर दिया है। जामताड़ा : जामताड़ा विधायक सह मंत्री इरफान अंसारी ने अपने आवास में प्रेस कांफ्रेंस कर किये। जहां कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एवं मध्य प्रदेश के झाबुआ के विधायक विक्रांत भूरिया के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें इरफान अंसारी के ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया गया। विक्रांत भूरिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश से आकर झारखंड में राजनीति माहौल खराब कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में आदिवासी महिलाओं के ऊपर अत्याचार और घृणित कार्य के बारे में भाजपा की आंखें बंद हो जाती है। मणिपुर में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार में भाजपा की आंखें बंद हो जाती है। चार दिनों से जामताड़ा विधानसभा का दौरा कर रहा हूं। विकास के कार्य लोगों के जुबान से देखने को मिल रहा है। इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला और नारी का सम्मान करने वाला एकमात्र पार्टी है। मैं चुनाव आयोग को सारे सबूत और वीडियो पेश कर दिया है। इसमें किसी प्रकार की कोई सीता सोरेन के प्रति ठेस पहूंचाने का इरादा साबित नहीं हुआ है। इसके वावजूद अगर सीता सोरेन को लगती है कि मेरे द्वारा उनको ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। अगर मेरी गलती हुई तो फांसी पर चढ़ने की तैयार हूं। मैंने कोई भी आपत्तिजनक शब्द उनके लिए नही कहा हूँ।
